RSSB 4th Grade Final Cutoff 2026 DV Start राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025–26 को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लगातार नई चर्चाएं सामने आ रही हैं। इस भर्ती में कुल 53,749 पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है और नियमों के अनुसार लगभग 2 गुना यानी करीब 1,07,498 उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया लगभग 3 महीने तक चलेगी, जिसमें अलग-अलग जिलों में चरणबद्ध तरीके से अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
RSSB 4th Grade Final Cutoff 2026 DV Start कितने स्टूडेंट ज्वाइन नहीं करेंगे
इस बार एक अहम बात यह सामने आई है कि करीब 25,000 ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने या तो किसी दूसरी बड़ी भर्ती में उच्च पद पर नियुक्ति ले ली है या फिर उन्हें वहां चयन मिल चुका है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वे राजस्थान 4th ग्रेड की फाइनल मेरिट में शामिल नहीं होंगे या DV में उपस्थित नहीं होंगे। इसी कारण से चयन सूची में नीचे की ओर काफी मूवमेंट देखने को मिल सकती है और फाइनल कटऑफ लगभग 10 अंक तक कम होने की संभावना जताई जा रही है।
RSSB 4th Grade Final Cutoff 2026 DV Start लास्ट कटऑफ
यदि संभावित फाइनल कटऑफ की बात करें तो विभिन्न वर्गों के लिए अंक कुछ इस प्रकार रहने की चर्चा है—
सामान्य (Gen) – लगभग 141.0045 अंक
ओबीसी (OBC) – लगभग 138.7566 अंक
ईडब्ल्यूएस (EWS) – लगभग 135.9923 अंक
एससी (SC) – लगभग 107.0034 अंक
एसटी (ST) – लगभग 109.2332 अंक
एमबीसी (MBC) – लगभग 124.7865 अंक
RSSB 4th Grade Final Cutoff 2026 DV Start यह ऑफिशियल नहीं
इन अंकों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अभ्यर्थियों के फीडबैक, DV में अनुपस्थिति और अन्य भर्तियों में चयनित उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए ये कटऑफ काफी हद तक यथार्थ के करीब माने जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य आरक्षित श्रेणियों (जैसे दिव्यांग, विधवा, भूतपूर्व सैनिक आदि) में लगभग सभी योग्य उम्मीदवारों के चयन की संभावना जताई जा रही है।
RSSB 4th Grade Final Cutoff 2026 DV Start स्टूडेंट DV में रखें तैयार
DV प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज़—जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (EWS के लिए), फोटो पहचान पत्र आदि—साथ लेकर जाना होगा। किसी भी प्रकार की त्रुटि या दस्तावेज़ की कमी से चयन रुक सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को पूरी तैयारी के साथ उपस्थित होना जरूरी है।